Skip to main content

45 मिनट के खराब खेल ने इंडिया को विश्वकप से कर दिया बाहर, हार के बाद बोले कोहली

विराट कोहली ने कहा कि आप जब पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलते हो और सिर्फ 45 मिनट खराब खेलने के बाद आप बाहर हो जाते हो तो बुरा लगता है.
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में 18 रन से हारने के बाद कहा कि 45 मिनट के खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया को बाहर कर दिया. कोहली ने कहा कि ‘यह देखकर दुख होता है कि हमने पूरे टूनार्मेंट में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सेमीफाइनल में 45 मिनट के खराब खेल ने हमें बाहर कर दिया. न्यूजीलैंड जीत का हकदार था और उसने हमें लगातार दबाव में रखा.’
‘बेहतर हो सकता था हमारा शॉट चयन’ 
कोहली ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा शॉट चयन कहीं बेहतर हो सकता था. लेकिन मैं एक बार फिर कहूंगा जब नॉकआउट की बारी आती है तो मैच किसी के पक्ष में जा सकता है. न्यूजीलैंड ने मुकाबले में बेहतर संयम दिखाया, साहसिक प्रदर्शन किया और वह जीत के हकदार थे.”
कोहली ने कहा, “इस जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है. उन्होंने नई गेंद से सही जगहों पर गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि यह कीवी टीम के गेंदबाजों की बेहतरीन योग्यता का उदाहरण था.”
‘…तो बुरा लगता है’
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी पर कोहली ने कहा, “जडेजा ने बीते कुछ मैचों में अच्छा किया है. उनका आज का प्रदर्शन उनके लिए बेहद सकारात्मक है. धोनी के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी की, लेकिन एक बार फिर हम कम अंतर से रह गए. धोनी काफी कम अंतर से रन आउट हुए. आप जब पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलते हो और सिर्फ 45 मिनट खराब खेलने के बाद आप बाहर हो जाते हो तो बुरा लगता है.”
कोहली ने कहा कि बाहर बैठकर बोलना आसान होता है कि ये हो सकता था, वो हो सकता था. लेकिन मैदान पर क्या हो रहा है ये पता नहीं होता. हमें यह स्वीकार करना होगा कि हम बेहतर नहीं खेले. बहुत सी बातें हैं जिन पर बाद में बातें हो सकती हैं. हम हार के कारणों पर बैठकर बात करेंगे.
ये भी पढ़ें-
For more information go for this link https://www.tv9bharatvarsh.com/

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए कोच की सैलरी कितनी है? रवि शास्‍त्री के मुकाबले कुछ भी नहीं - Pakistan cricket team coach misbah ul haq salary is Nothing compared to ravi shastri

https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...

अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी - Ram Mandir babri masjid Doordarshan team reached Ayodhya even before lock was opened

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान ने हाजिर ना होने पर मांगी माफी, मिली अगली तारीख - Blackbuck poaching case Salman khan skip jodhpur court summoल next hearing has been fixed for 19 december- TV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/entertainment/blackbuck-poaching-case-salman-khan-skip-jodhpur-court-summon-next-hearing-has-been-fixed-for-19-december-106328.html काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. कोर्ट में ना हाजिर होने के पीछे सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों को बताया जा रहा है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील महेश बोड़ा ने व्यक्तिगत हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. सलमान खान के वकील ने कोर्ट में दो एप्लिकेशन दीं. सलमान के वकील ने एक हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया.  इसके साथ ही वकील ने दूसरी हाजिरी माफी देते हुए कोर्ट से कहा कि सोपू गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण वे आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगे. काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट द्वारा सलमान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अभिनेता ने जोधपुर कोर्ट में अपील की थी. पिछली सुनवाई में भी स...