Skip to main content

दुती चंद ने यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता गोल्‍ड मेडल, कोई भारतीय फाइनल तक भी नहीं पहुंचा था

यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी.
नई दिल्‍ली (IANS): भारत की दुती चंद ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11.32 सेकेंड का समय निकाला. सेमीफाइनल हीट में मंगलवार को 23 वर्षीय धावक ने 11.41 सेकेंड का समय निकाला और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. खेल के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है. इससे पहले, यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी.
दुती ने बुधवार को ट्वीट किया, “वर्षो की मेहनत और आपकी दुआओं के कारण मैंने एक बार फिर नेपल्स में हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 11.32 सेकेंड का समय निकालते हुए 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया.” उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ भी अपनी एक फोट पोस्ट की और उसे कैप्शन दिया, “इसे देखो, मुझे नीचे खींचने की कोशिश करोगे और मैं मजबूती से वापसी करुंगी.” दुती एशियाई खेलों में भी दो रजत पदक जीत चुकी है.
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुती चंद को बधाई दी. राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, “नेपल्स में आयोजित ‘यूनिवर्सियाड’ में 100 मीटर दौड़ की स्पर्धा जीतने पर दुती चंद को बधाई. इस प्रकार की स्पर्धा में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है और देश के लिए यह अपार गर्व का क्षण है. आप ऐसे प्रयास जारी रखें, और ओलंपिक में इससे भी बड़ी सफलता प्राप्त करें.”
PM मोदी ने ट्वीट किया, “एक असाधारण एथलीट की असाधारण उपलब्धि. महिलाओं की 100 मीटर फाइनल में कड़ी मेहनत करते हुए स्वर्ण जीतने के लिए दुती चंद को बधाई. आपने भारत को गौरवांवित किया है.”
ये भी पढ़ें

For more information go for this link https://www.tv9bharatvarsh.com/

Comments

Popular posts from this blog

अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी - Ram Mandir babri masjid Doordarshan team reached Ayodhya even before lock was opened

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए कोच की सैलरी कितनी है? रवि शास्‍त्री के मुकाबले कुछ भी नहीं - Pakistan cricket team coach misbah ul haq salary is Nothing compared to ravi shastri

https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...

महिला पुलिस अफसर ने कैंसर मरीजों का विग बनाने के लिए दान कर दिए अपने बाल - Kerala police officer Aparna Lavakumar donated her hair for cancer patientsTV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/kerala-police-officer-aparna-lavakumar-donated-her-hair-for-cancer-patients-106377.html केरल के त्रिसूर जिले की पुलिस अफसर अपर्णा लवकुमार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. अपर्णा ने कैंसर मरीजों का विग बनाने के लिए अपने बाल दान कर दिए हैं. उनकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. अपर्णा ने अपनी इस तारीफ पर कहा ‘मैंने जो किया वो कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. बाल तो एक दो साल में वापस आ जाएंगे. मेरे लिए असल में वो लोग हीरो हैं जो जरूरतमंदों को अंगदान करते हैं. सूरत से ज्यादा आपका काम मायने रखता है.’ अपर्णा को लोग मददगार अफसर के रूप में जानते हैं. वे पहले भी लोगों की सहायता कर चुकी हैं.तकरीबन 10 साल पहले एक परिवार में एक बच्चे की मौत हो गई थी. परिवार के पास बच्चे की बॉडी को ले जाने के लिए पैसे नहीं थे. अपर्णा ने उस वक्त अपने तीन सोने के कंगन परिवार को दे दिए थे. तब उस गरीब परिवार ने 60 हजार का बिल चुकाया और बॉडी ले गए. अपर्णा के साथ काम करने वाले उनका बड़ा सम्मान करते हैं, उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. अपर्णा बताती हैं कि वे पहले भी थोड़े थोड़े बाल दान ...