Skip to main content

इमरान का झूठ बेनकाब, बताया अरेस्ट लेकिन ऐश कर रहा भारत का गुनहगार हाफिज सईद

https://www.tv9bharatvarsh.com/topnews/hafiz-saeed-is-not-in-jail-and-getting-special-treatment-in-police-officer-bungalow-74127.html

अग्रिम जमानत मांगने के लिए आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने लाहौर से गुजरांवाला जा रहे हाफिज को सीटीडी ने गिरफ्तार कर लिया था.
नई दिल्ली: मुंबई के 26/11 हमलों का मास्टरमाइंट और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की गिरफ्तारी का पाकिस्तान नाटक कर रहा है. पाकिस्तान के इस नाटक का खुलासा हाफिज की गिरफ्तारी के दो दिन बाद ही हो गया है. मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हाफिज सईद को जेल में नहीं बल्कि गुजरांवाला जेल अधीक्षक के बंगले में रखा गया है. साथ ही उसे वहां वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं.
CTD ने किया था गिरफ्तार
मालूम हो कि पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी इकाई ने बुधवार को हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया था. हाफिज सईद भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से है. अग्रिम जमानत मांगने के लिए आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने लाहौर से गुजरांवाला जा रहे हाफिज को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार कर लिया था. सईद के खिलाफ कई मामले लंबित हैं. कहा गया कि आतंकी गतिविधियों के लिए फंड मुहैया कराने के आरोप में हाफिज को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
वैश्विक आतंकी है हाफिज सईद
बता दें कि हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने भी वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है. साथ ही अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर (करीब 70 करोड़ रुपये) का इनाम रखा है. हाफिज की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री इमरान खान के पहले अमेरिका दौरे से ठीक पहले हुई है. ऐसे में इसे इमरान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
‘2 साल का दबाव काम आया’
हाफिज की गिरफ्तारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस मामले में पिछले दो साल से बनाया गया भारी दबाव काम आया. सईद को मुंबई आतंकी हमले का ‘तथाकथित मास्टमाइंड’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि दस साल की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. ट्रंप के इस दावे पर कई तरह के गंभीर सवाल भी उठे थे और इसे कुछ एक्सपर्ट द्वारा खारिज भी कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें-
For more information go for this link : https://www.tv9bharatvarsh.com/

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए कोच की सैलरी कितनी है? रवि शास्‍त्री के मुकाबले कुछ भी नहीं - Pakistan cricket team coach misbah ul haq salary is Nothing compared to ravi shastri

https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...

अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी - Ram Mandir babri masjid Doordarshan team reached Ayodhya even before lock was opened

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान ने हाजिर ना होने पर मांगी माफी, मिली अगली तारीख - Blackbuck poaching case Salman khan skip jodhpur court summoल next hearing has been fixed for 19 december- TV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/entertainment/blackbuck-poaching-case-salman-khan-skip-jodhpur-court-summon-next-hearing-has-been-fixed-for-19-december-106328.html काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. कोर्ट में ना हाजिर होने के पीछे सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों को बताया जा रहा है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील महेश बोड़ा ने व्यक्तिगत हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. सलमान खान के वकील ने कोर्ट में दो एप्लिकेशन दीं. सलमान के वकील ने एक हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया.  इसके साथ ही वकील ने दूसरी हाजिरी माफी देते हुए कोर्ट से कहा कि सोपू गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण वे आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगे. काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट द्वारा सलमान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अभिनेता ने जोधपुर कोर्ट में अपील की थी. पिछली सुनवाई में भी स...