Skip to main content

कुलभूषण जाधव को मिलेगी काउंसलर एक्सेस, ICJ के आदेश के आगे झुका पाकिस्तान

https://www.tv9bharatvarsh.com/world/pakistan-is-ready-to-grant-consular-access-to-kulbushan-jadhav-74115.html

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात बताया कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दी जाएगी.
नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के लिए तैयार हो गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात बताया कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दी जाएगी. मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने जाधव को राजनयिक पहुंच प्रदान किए जाने का फैसला सुनाया था.
‘जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान…’
विदेश मंत्रालय ने कहा, ”आईसीजे के फैसले के आधार पर कमांडर कुलभूषण जाधव को राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के अनुच्छेद 36 के पैराग्राफ 1(बी) के तहत उनके अधिकारों के बारे में सूचित कर दिया गया है. एक जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान कमांडर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान कानूनों के अनुसार राजनयिक पहुंच मुहैया कराएगा, जिसके लिए कार्य प्रणालियों पर काम किया जा रहा है.”
‘PAK कोई और फैसला पढ़ रहा’
भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा कुलभूषण जाधव मामले पर आईसीजे के फैसले को अपनी जीत बताने के दावे की निंदा की. भारत ने कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ‘पूरी तरह से कोई अलग ही फैसला पढ़ रहा है.’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, “पाकिस्तान के दावों पर कि वे जीते हैं, स्पष्ट तौर पर यह लगता है कि वे पूरी तरह से अलग फैसला पढ़ रहे हैं. अगर 42 पेज के फैसले को पढ़ने का संयम नहीं है तो उन्हें सात पेज की प्रेस रिलीज को पढ़ना चाहिए, जहां पर हर बिंदु भारत के पक्ष में है.”
फांसी की सजा पर रोक को बरकरार 
बता दें कि आईसीजे ने बुधवार को न केवल जाधव की फांसी की सजा पर रोक को बरकरार रखा बल्कि पाकिस्तान से इस पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा. आईसीजे ने मामले में पाकिस्तान की तमाम आपत्तियों को खारिज कर दिया जिनमें इस मामले को सुनने की उसकी ग्राह्यता के खिलाफ दी गई दलील भी शामिल है. साथ ही अदालत ने पाकिस्तान के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि भारत ने जाधव की वास्तविक नागरिकता की जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें-
For more information go for this link : https://www.tv9bharatvarsh.com/

Comments

Popular posts from this blog

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए कोच की सैलरी कितनी है? रवि शास्‍त्री के मुकाबले कुछ भी नहीं - Pakistan cricket team coach misbah ul haq salary is Nothing compared to ravi shastri

https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...

अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी - Ram Mandir babri masjid Doordarshan team reached Ayodhya even before lock was opened

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...

काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान ने हाजिर ना होने पर मांगी माफी, मिली अगली तारीख - Blackbuck poaching case Salman khan skip jodhpur court summoल next hearing has been fixed for 19 december- TV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/entertainment/blackbuck-poaching-case-salman-khan-skip-jodhpur-court-summon-next-hearing-has-been-fixed-for-19-december-106328.html काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. कोर्ट में ना हाजिर होने के पीछे सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों को बताया जा रहा है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील महेश बोड़ा ने व्यक्तिगत हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. सलमान खान के वकील ने कोर्ट में दो एप्लिकेशन दीं. सलमान के वकील ने एक हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया.  इसके साथ ही वकील ने दूसरी हाजिरी माफी देते हुए कोर्ट से कहा कि सोपू गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण वे आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगे. काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट द्वारा सलमान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अभिनेता ने जोधपुर कोर्ट में अपील की थी. पिछली सुनवाई में भी स...