NRC से बाहर हुए लोग भी डाल सकेंगे वोट: चुनाव आयोग - Election Commission says voters left out of NRC can vote until their case is pending at Foreigners TribunalTV9 Bharatvarsh
असम में चुनाव आयोग ने उन लोगों को भी वोट डालने का अधिकार दिया है, जिनका नाम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) में शामिल नहीं है. हालांकि NRC लिस्ट से बाहर रखे गए लोगों को मतदान का अधिकार तभी तक होगा, जब तक नागरिक ट्रिब्यूनल उनके खिलाफ फैसला न सुना दे.
फैसला आने तक रहेगा अधिकार
चुनाव आयोग के मुताबिक नागरिक ट्रिब्यूनल का फैसला आने तक वोटर लिस्ट में मौजूद हर एक मतदाता को वोट डालने का अधिकार होगा. दरअसल, असम में 31 अगस्त को एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की गई थी.
दावों पर चल रही सुनवाई
NRC की लिस्ट में लगभग 19 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं है. असम में जिन लोगों के नाम NRC के फाइनल लिस्ट में नहीं नहीं आए उन्होंने इसके खिलाफ नागरिक ट्रिब्यूनल की ओर रूख किया है और उनके दावों पर सुनवाई चल रही है.
ऐसे में चुनाव आयोग के अनुसार नागरिक ट्रिब्यूनल का निर्णय आने तक वोटर लिस्ट में दर्ज सभी मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार होगा.
1951 में पहली बार NRC प्रकाशित
पहली बार राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) 1951 में प्रकाशित किया गया था. केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि जिन लोगों के नाम इस आखिरी लिस्ट में नहीं होंगे उन्हें विदेशी नागरिक नहीं कहा जा सकता. तमाम कानूनी विकल्प इस्तेमाल करने के बाद भी लोग ट्रिब्यूनल में अपील कर सकते हैं.
https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...
https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...
https://www.tv9bharatvarsh.com/entertainment/blackbuck-poaching-case-salman-khan-skip-jodhpur-court-summon-next-hearing-has-been-fixed-for-19-december-106328.html काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. कोर्ट में ना हाजिर होने के पीछे सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों को बताया जा रहा है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील महेश बोड़ा ने व्यक्तिगत हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. सलमान खान के वकील ने कोर्ट में दो एप्लिकेशन दीं. सलमान के वकील ने एक हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया. इसके साथ ही वकील ने दूसरी हाजिरी माफी देते हुए कोर्ट से कहा कि सोपू गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण वे आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगे. काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट द्वारा सलमान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अभिनेता ने जोधपुर कोर्ट में अपील की थी. पिछली सुनवाई में भी स...
Comments
Post a Comment