पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने से पहले ही कश्मीर मसले पर हार मान ली है. इमरान खान आज यानी शुक्रवार शाम को यूएनजीए को संबोधित करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इमरान इस दौरान कश्मीर मसले को एक बार फिर से जोरशोर से उठाएंगे.
‘कश्मीर के लिए आया हूं न्यूयॉर्क’ हालांकि, इसस पहले ही इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अपनी स्पीच से कोई खास उम्मीद नहीं है. न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटर्स के साथ हुई मीटिंग में इमरान ने कहा, “मुझे कश्मीर में संभावित नरसंहार का डर है. कम से कम मेरे बात रखने से दुनिया को इस बारे में पता तो चलेगा.”
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान इस बात को लेकर नाउम्मीद नजर आए कि उनके प्रयासों से यूएन कश्मीर मसले पर कोई एक्शन लेगा. हालांकि, इमरान ने यह साफ तौर पर कहा कि ‘मैं न्यूयॉर्क खासतौर पर कश्मीर के लिए ही आया हूं. बाकी दूसरी सारी चीजें मेरे लिए सेकेंडरी हैं. दुनिया इस बात को महसूस नहीं कर रही है कि वहां पर बड़ी आपदा आने वाली है.’
‘जम्मू-कश्मीर में नरसंहार का डर’ बता दें कि इमरान ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर ह्यूमन राइट्स वॉच प्रमुख केनेथ रोथ के साथ बैठक के दौरान भी कश्मीर मसले का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने भारत में जम्मू-कश्मीर से कर्फ्यू हटने पर नरसंहार का डर जताया. इमरान ने रोथ को बताया कि कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने लगभग 15,000 कश्मीरी युवाओं को कैद कर रखा है.
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने कहा, “भारत अपने कब्जे वाले कश्मीर की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश कर रहा है, जिससे क्षेत्र में अभूतपूर्व मानवीय संकट का खतरा पैदा हो गया है.”
इमरान ने कहा कि ‘कश्मीर में भारत की ‘दमनकारी और अवैध’ कार्रवाई ना सिर्फ क्षेत्र बल्कि समूचे मुस्लिम समुदाय के लिए भी प्रतिघात है. दुनिया को एहसास नहीं है कि हम एक बड़ी तबाही की ओर बढ़ रहे हैं. उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि यह बहुत गलत हो सकता है.’
https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/pakistan-cricket-team-coach-misbah-ul-haq-salary-is-nothing-compared-to-ravi-shastri-106352.html पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और चीफ सिलेक्टर मिस्बाह उल हक ने पहली बार अपने वेतन को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि ‘मैंने पीसीबी से कहा था कि मुझे उतना ही वेतन दिया जाए जितना पूर्व कोच मिकी ऑर्थर को मिलता था.’ ‘नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया’ मिस्बाह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैंने नौकरी पाने के लिए कोई जादू नहीं किया. मैंने किसी तरह के वेतन की मांग भी नहीं की. मैंने उनसे सिर्फ वही वेतन देने को कहा था जो वह मिकी आर्थर को दे रहे थे.” पाकिस्तान के चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) 28 लाख रुपये महीने देगा. वहीं, एक्प्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीसीबी पूर्व कोच आर्थर को 20,000 डालर प्रति महीने देती थ रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का सालाना वेतन करीब 10 करोड़ रुपए है. इस लिहाज से देखें तो मिस्बाह का वेतन शास्त्री की तुलना में करीब दो ग...
https://www.tv9bharatvarsh.com/india/ram-mandir-babri-masjid-doordarshan-team-reached-ayodhya-even-before-lock-was-opened-106371.html Facebook Twitter Email LinkedIn एक ताले के भीतर अयोध्या की आग दबी हुई थी. ताला खुला और आग भड़क उठी. इस आग ने पहले अयोध्या को जलाना शुरू किया फिर दावानल बनकर पूरे देश में फैल गई. ये आग अपने पीछे एक जलता हुआ सवाल छोड़ गई. अयोध्या में रामजन्मभूमि का ताला खुलवाने के पीछे कांग्रेस थी या भाजपा? राजीव गांधी थे या विश्व हिंदू परिषद्? ये सवाल आज भी धधक रहा है. ताला कैसे खुला? उसके पीछे कौन लोग थे? और वे कौन लोग थे, जो अब तक सामने नहीं आए हैं? क्या किसी एक गलती से देश का ध्यान हटाने के लिए तब की सरकार ने दूसरी बड़ी गलती की थी? उस रोज क्या हुआ था? यह अब तक तिलिस्म की तरह है. इतने बड़े फैसले की किसी को कानों कान खबर तक नहीं थी. अगर ताला न खुलता तो विवादित जगह पर शिलान्यास न होता. अगर शिलान्यास न होता तो ढांचा न गिरता. यानी अयोध्या में ध्वंस की जड़ में था विवादित परिसर का ताला खोला जाना. नफा-नुकसान को तौलकर, एक सोची-समझी राजनीति के तहत ताला खुलवाने का ...
https://www.tv9bharatvarsh.com/entertainment/blackbuck-poaching-case-salman-khan-skip-jodhpur-court-summon-next-hearing-has-been-fixed-for-19-december-106328.html काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. कोर्ट में ना हाजिर होने के पीछे सलमान खान को मिल रही जान से मारने की धमकियों को बताया जा रहा है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में वरिष्ठ वकील महेश बोड़ा ने व्यक्तिगत हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. इस केस की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. सलमान खान के वकील ने कोर्ट में दो एप्लिकेशन दीं. सलमान के वकील ने एक हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया. इसके साथ ही वकील ने दूसरी हाजिरी माफी देते हुए कोर्ट से कहा कि सोपू गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण वे आज कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगे. काला हिरण शिकार मामले में सीजेएम कोर्ट द्वारा सलमान को सुनाई गई 5 साल की सजा के खिलाफ अभिनेता ने जोधपुर कोर्ट में अपील की थी. पिछली सुनवाई में भी स...
Comments
Post a Comment