Skip to main content

Posts

बीच पर ब्‍वॉयफ्रेंड संग मस्‍ती कर रहीं कृष्‍णा श्रॉफ का बिकिनी लुक वायरल, देखें Photos

https://www.tv9bharatvarsh.com/photo-gallery/krishna-shroff-beach-masti-with-boyfriend-see-stunning-bikini-photos-106295.html एक तरफ जहां टाइगर श्रॉफ अपनी आने फिल्म ‘वॉर’ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं, तो वही दूसरी ओर उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी चर्चा का विषय बन गई हैं. जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा इन दिनों दुबई में हैं और अपने ब्‍वॉयफ्रेंड एबेन हायम्स के साथ छुट्टियां बिता रही हैं. स्टार किड कृष्णा ने एबेन के साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वे बीच किनारे अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. कृष्णा ने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वे काफी हॉट लग रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं और लोग उनके रंग-बिरंगे टैटू को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने अपने और एबेन के रिश्ते की आधिकारिक रूप से पुष्टि की थी. वहीं एबेन ने भी सोशल मीडिया पर कृष्णा की एक फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने ‘Wifey’ लिखा था....

गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में हुई थी 60 से ज्‍यादा बच्‍चों की मौत, डॉ. कफील खान को मिली क्‍लीन चिट - Dr Kafeel Khan cleared of Charges in 2017 BRD Medical College Children Deaths case- TV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/uttar-pradesh/dr-kafeel-khan-cleared-of-charges-in-2017-brd-medical-college-children-deaths-case-106330.html गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्‍सीजन की कमी से बच्‍चों की मौत के मामले मे जांच रिपोर्ट आ गई है. दो साल पहले, यहां भर्ती 60 से ज्यादा बच्‍चों की मौत हो गई थी. इस मामले में पीडियाट्रीशियन डॉ. कफील खान पर भ्रष्‍टाचार और लापरवाही के आरोप लगे थे. रिपोर्ट में उन्‍हें इन सभी आरोपों से मुक्‍त कर दिया गया है. गुरुवार को यह रिपोर्ट बीआरडी अधिकारियों को सौंपी गई. इसमें कहा गया है कि जिस समय घटना हुई, डॉ. कफील खान इंसेफेलाइटिस वार्ड के नोडल ऑफिसर नहीं थे. छुट्टी पर होने के बावजूद, उन्‍होंने खुद 500 जम्‍बो ऑक्‍सी‍जन सिलेंडर्स का इंतजाम किया और जिंदगियां बचाने में अहम भूमिका निभाई. ऑक्‍सीजन के लिए डॉ. कफील खान जिम्‍मेदार नहीं 15 पन्‍नों की इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लिक्विड ऑक्‍सीजन के मेंटेनेंस, टेंडर या पेमेंट के लिए डॉ. कफील खान जिम्‍मेदार नहीं थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भी पता चला कि 10 से 12 अगस्‍त, 2017 के बीच बीआरडी मे...

इमरान खान ने कश्मीर पर मानी हार, UN में स्पीच देने से पहले बोले- नहीं है कोई उम्मीद - Imran Khan is hopeles about UN speech on Kashmi

https://www.tv9bharatvarsh.com/world/imran-khan-is-hopeles-about-un-speech-on-kashmir-106317.html पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देने से पहले ही कश्मीर मसले पर हार मान ली है. इमरान खान आज यानी शुक्रवार शाम को यूएनजीए को संबोधित करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इमरान इस दौरान कश्मीर मसले को एक बार फिर से जोरशोर से उठाएंगे. ‘कश्मीर के लिए आया हूं न्यूयॉर्क’ हालांकि, इसस पहले ही इमरान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अपनी स्पीच से कोई खास उम्मीद नहीं है. न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटर्स के साथ हुई मीटिंग में इमरान ने कहा, “मुझे कश्मीर में संभावित नरसंहार का डर है. कम से कम मेरे बात रखने से दुनिया को इस बारे में पता तो चलेगा.” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान इस बात को लेकर नाउम्मीद नजर आए कि उनके प्रयासों से यूएन कश्मीर मसले पर कोई एक्शन लेगा. हालांकि, इमरान ने यह साफ तौर पर कहा कि ‘मैं न्यूयॉर्क खासतौर पर कश्मीर के लिए ही आया हूं. बाकी दूसरी सारी चीजें मेरे लिए सेकेंडरी हैं. दुनिया इस बात को महसूस नहीं कर रही है कि वहां पर बड़ी आपदा आने वाली ...

NRC से बाहर हुए लोग भी डाल सकेंगे वोट: चुनाव आयोग - Election Commission says voters left out of NRC can vote until their case is pending at Foreigners TribunalTV9 Bharatvarsh

https://www.tv9bharatvarsh.com/india/election-commission-says-voters-left-out-of-nrc-will-have-the-right-to-vote-106312.html File Pic असम में चुनाव आयोग ने उन लोगों को भी वोट डालने का अधिकार दिया है, जिनका नाम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) में शामिल नहीं है. हालांकि NRC लिस्ट से बाहर रखे गए लोगों को मतदान का अधिकार तभी तक होगा, जब तक नागरिक ट्रिब्यूनल उनके खिलाफ फैसला न सुना दे. फैसला आने तक रहेगा अधिकार चुनाव आयोग के मुताबिक नागरिक ट्रिब्यूनल का फैसला आने तक वोटर लिस्ट में मौजूद हर एक मतदाता को वोट डालने का अधिकार होगा. दरअसल, असम में 31 अगस्त को एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी की गई थी. दावों पर चल रही सुनवाई  NRC की लिस्ट में लगभग 19 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं है. असम में जिन लोगों के नाम NRC के फाइनल लिस्ट में नहीं नहीं आए उन्होंने इसके खिलाफ नागरिक ट्रिब्यूनल की ओर रूख किया है और उनके दावों पर सुनवाई चल रही है. ऐसे में चुनाव आयोग के अनुसार नागरिक ट्रिब्यूनल का निर्णय आने तक वोटर लिस्ट में दर्ज सभी मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार होगा. 1951 में पहली बार NRC प्रकाश...

इमरान का झूठ बेनकाब, बताया अरेस्ट लेकिन ऐश कर रहा भारत का गुनहगार हाफिज सईद

https://www.tv9bharatvarsh.com/topnews/hafiz-saeed-is-not-in-jail-and-getting-special-treatment-in-police-officer-bungalow-74127.html अग्रिम जमानत मांगने के लिए आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने लाहौर से गुजरांवाला जा रहे हाफिज को सीटीडी ने गिरफ्तार कर लिया था. Facebook Twitter WhatsApp Email नई दिल्ली:  मुंबई के 26/11 हमलों का मास्टरमाइंट और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की गिरफ्तारी का पाकिस्तान नाटक कर रहा है. पाकिस्तान के इस नाटक का खुलासा हाफिज की गिरफ्तारी के दो दिन बाद ही हो गया है. मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हाफिज सईद को जेल में नहीं बल्कि गुजरांवाला जेल अधीक्षक के बंगले में रखा गया है. साथ ही उसे वहां वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं. CTD ने किया था गिरफ्तार मालूम हो कि पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी इकाई ने बुधवार को हाफिज सईद को गिरफ्तार कर लिया था. हाफिज सईद भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से है. अग्रिम जमानत मांगने के लिए आतंकवाद रोधी अदालत में पेश होने लाहौर से गुजरांवाला जा रहे हाफिज को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार क...

कुलभूषण जाधव को मिलेगी काउंसलर एक्सेस, ICJ के आदेश के आगे झुका पाकिस्तान

https://www.tv9bharatvarsh.com/world/pakistan-is-ready-to-grant-consular-access-to-kulbushan-jadhav-74115.html पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात बताया कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दी जाएगी. नई दिल्ली:  पाकिस्तान अपनी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के लिए तैयार हो गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात बताया कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दी जाएगी. मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने जाधव को राजनयिक पहुंच प्रदान किए जाने का फैसला सुनाया था. ‘जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान…’ विदेश मंत्रालय ने कहा, ”आईसीजे के फैसले के आधार पर कमांडर कुलभूषण जाधव को राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के अनुच्छेद 36 के पैराग्राफ 1(बी) के तहत उनके अधिकारों के बारे में सूचित कर दिया गया है. एक जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान कमांडर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान कानूनों के अनुसार राजनयिक पहुंच मुहैया कराएगा, जिसके लिए कार्य प्रणालियों पर काम ...

वेस्टइंडीज दौरे के लिए आज नहीं चुनी जाएगी टीम, तो क्या धोनी को लेकर फंसा है पेंच!

https://www.tv9bharatvarsh.com/sports/west-indies-tour-indian-cricket-team-selection-postpone-74120.html ऐसी खबरें हैं कि प्रशासकों की समिति (सीओए) के चयन संबंधित बैठक के नियम बदलने के कारण बीसीसीआई अधिकारी खफा हैं और इसलिए इस बैठक को स्थागित किया गया है क्योंकि नियम बदलने के कारण कुछ बदलाव होने हैं. Facebook Twitter WhatsApp Email मुंबई:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को जानकारी दी है कि आगामी विंडीज दौरे के लिए सीनियर चयन समिति की शुक्रवार को होने वाली बैठक स्थागित कर दी गई है. बोर्ड ने हालांकि बैठक की नई तारीख के बारे में नहीं बताया है, लेकिन संभवत: यह बैठक शनिवार यानि 20 जुलाई को हो सकती है. बीसीसीआई ने कहा, “मुंबई में शुक्रवार को चयन समिति की बैठक नहीं है. अगली तारीख जब भी तय होगी इसके बारे में जानकारी दे दी जाएगी.” सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के रद्द होने का कारण एम एस धोनी के चयन को लेकर संशय है. बताया जा रहा है कि चयनकर्ता धोनी के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं. ऐसी खबरें हैं कि प्रशासकों की समिति (सीओए) के चयन संबंधित ब...